Home Featured न्याय बंधु योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
Featured - मुख्य - May 24, 2025

न्याय बंधु योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

दरभंगा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से एडीआर सह मध्यस्थता केंद्र में न्याय विभाग,विधि एवं न्याय मंत्रालय,भारत सरकार के न्याय बंधु योजना पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी ने कहा कि न्याय बंधु योजना गरीब, असहाय,आर्थिक रूप से कमजोर आदि लोगों को निःशुल्क विधिक सेवा उपलब्ध कराने के लिए विधि विभाग की अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को चाहिए कि वे इस योजना से जुड़कर निःशुल्क विधिक सेवा के हकदार व्यक्तियों का मददगार बनें।

Advertisement

जिला सह अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम संतोष कुमार पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान में विज्ञान एवं प्रद्योगिकी का युग चल रहा है और भविष्य में यह और भी बेहतर होगा। ऐसे में सभी को आनलाईन विधिक सेवाओं के प्लेटफार्म जैसे न्यायबंधु एप्लिकेशन,नालसा एप्लिकेशन एवं पोर्टल आदि से जुड़ना चाहिए।

Advertisement

जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय सुमन कुमार दिवाकर ने अधिवक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि स्वेच्छा से अपने समय और सेवा देने के इच्छुक अधिवक्ताओं को न्याय बंधु एप्प से जुड़कर खुद को पंजीकृत कराना चाहिए।

Advertisement

उन्होंने कहा कि खासकर युवा अधिवक्ताओं को तो अवश्य ही इस योजना में शामिल होना चाहिए ताकि वे अपने आपको कौशलपूर्ण बना सकें।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने न्याय बंधु योजना पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि अधिवक्ता एवं लाभार्थी दोनों को अपने मोबाइल में गुगल प्ले स्टोर से या फिर www.probono-doj.in पर मौजूद लिंक से इस एप्लिकेशन को डाउनलोड करना होगा।

तत्पश्चात संबंधित विवरणों को दर्ज कर खुद को पंजीकृत करेंगे, जिसे न्याय विभाग द्वारा प्रमाणित किया जाएगा।

प्रमाणीकरण के बाद आवेदक अपने मामले दर्ज कर सकेंगे और पंजीकृत प्रो बोनो अधिवक्ता विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 की धारा 12क के तहत पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सेवा प्रदान कर सकेंगे।

कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सदस्यगण, पैनल अधिवक्तागण आदि मौजूद थे।

Share