Home Featured पंचवर्षीय कार्यकाल में टॉप-10 में बिहार : संजय झा।
Featured - मुख्य - December 14, 2025

पंचवर्षीय कार्यकाल में टॉप-10 में बिहार : संजय झा।

दरभंगा: केंद्र की समन्वित योजनाओं से बिहार वर्तमान पंचवर्षीय कार्यकाल में विकास दर में देश के शीर्ष 10 राज्यों में स्थान बनाएगा। रोजगार, उद्योग, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण पर युद्धस्तरीय काम होगा। 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में पूर्वी क्षेत्र का विकास अपरिहार्य है।

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय झा ने रविवार को प्रखंड मुख्यालय में एनडीए कार्यकर्ता सम्मान समारोह में यह बात कही। एनडीए की जीत का श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जाति-विहीन विकास को देते हुए झा ने उन्हें ‘युगपुरुष’ कहा। उन्होंने बताया कि नीतीश ने दस बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया। जाति-धर्म से ऊपर उठकर समाज के निचले पायदान के लोगों के लिए सोचते हैं। महिला सशक्तिकरण के कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि 74 वर्षीय नीतीश ने चुनाव में दो दिनों में 700 किमी सड़क यात्रा कर जोश दिखाया। झा ने कहा कि विगत 30 वर्षों से उपेक्षित क्षेत्र में एनडीए को मिले समर्थन के अनुपात में विकास होगा। बंद पड़ी सकरी चीनी मिल इस पंचवर्षीय में चालू होगी। महागठबंधन के ‘जुमलों’ को जनता ने नकारा। पहले चरण में पश्चिमी कोशी नहर परियोजना (8 हजार करोड़) शुरू होगी, जिसकी स्वीकृति केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी है।

Advertisement

कार्यक्रम में झा ने वृक्षारोपण किया, 15 दिव्यांगों को ट्राई-साइकिल व 27 गरीबों को कंबल वितरित किए। दर्जनों ने जदयू की सदस्यता ली। स्थानीय विधायक राजेश कुमार मंडल, बेनीपुर विधायक डॉ. विनय चौधरी सहित एनडीए नेताओं ने संबोधित किया। भाजपा, जदयू व लोजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Share