Home Featured पतोर के नव नियुक्त थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार का हुआ नागरिक सम्मान।
Featured - मुख्य - August 15, 2025

पतोर के नव नियुक्त थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार का हुआ नागरिक सम्मान।

दरभंगा: पतोर थाना क्षेत्र के नव नियुक्त थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार का शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से नागरिक अभिनंदन किया। समारोह में उन्हें मिथिला की गौरवशाली परंपरा के प्रतीक पाग और चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम में सीपीआई के जिला मंत्री नारायण जी झा, उघड़ा पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि कृष्णमोहन झा, सामाजिक कार्यकर्ता बिट्टू सिंह, राजकांत झा उर्फ राजा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement

इस अवसर पर थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार ने कहा कि जनता का यह स्नेह और विश्वास उनके लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, अपराध पर अंकुश लगाना और आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

Advertisement

सीपीआई नेता नारायण जी झा ने कहा कि “नए थानाध्यक्ष से हमें उम्मीद है कि वे जनता की शिकायतों पर गंभीरता से ध्यान देंगे और क्षेत्र में न्यायप्रिय माहौल कायम करेंगे।”
वहीं सरपंच प्रतिनिधि कृष्णमोहन झा ने कहा कि “ग्रामीणों की सुरक्षा और शांति बनाए रखने में थाना की बड़ी भूमिका होती है। हमें भरोसा है कि चंद्रभूषण कुमार पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करेंगे।”

Advertisement

ग्रामीणों ने भी नव नियुक्त थानाध्यक्ष से निष्पक्ष व पारदर्शी कार्यशैली की उम्मीद जताई और कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।।

Share