Home Featured पतोर थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से फूटा लोगों का आक्रोश, सड़क जाम।

पतोर थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से फूटा लोगों का आक्रोश, सड़क जाम।

देखिए वीडियो भी

दरभंगा: जिले के पतोर थानाक्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के विरुद्ध लोगों का आक्रोश फूट पड़ा है। बीती रात हुई चोरी की घटना के विरोध में लोगों ने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दिया है। चोरों द्वारा एकबार फिर स्वर्ण व्यवसायियों को निशाना बनाया गया है। इससे पूर्व गत 5 अगस्त को थाना क्षेत्र के ऊष्मामठ चौक के निकट तीन स्वर्ण व्यवसायियों के दुकानों में चोरी हुई थी, जिसका उद्भेदन अभीतक नहीं हुआ। वहीं महीने भर के अंदर थानाक्षेत्र के उघरा चौक के निकट दो स्वर्ण व्यवसायियों के दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया है।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार पतोर थानाक्षेत्र के उघरा चौक पर स्वर्ण व्यवसायी बबलू साह एवं राम जतन साह के आभूषण दुकानों का शटर तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सुबह टहलने निकले लोगो ने शटर टूटा देखा तो चोरी की घटना का पता चला। सूचना मिलते ही पहले डायल 112 की टीम पहुंची म डायल क112 की टीम को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।

वहीं स्थानीय लोगों ने मिथिलावादी नेता भरत महापात्रा के नेतृत्व में उघरा चौक को जाम कर दिया तथा धरने पर बैठ गए। लोगों ने जमकर पतोर थाना एवं पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। साथ ही पुलिस की मिलीभगत से चोरी का इल्जाम लगाया।

Advertisement

फिलहाल चोरी में हुए नुकसान का आकलन नहीं हो सका है। साथ ही विस्तृत एवं आधिकारिक पक्ष की जानकारी की प्रतीक्षा है।

Share