
पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार।
दरभंगा: घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के वाउर गांव में पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिस ने पति सैनी यादव को गिरफ्तार किया। शनिवार देर रात पुलिस ने उसे उसके घर से पकड़ा।

आमारही गांव निवासी सारो देवी ने बेटी बबिता की हत्या को लेकर ससुराल पक्ष के खिलाफ घनश्यामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में फरार चल रहे सैनी यादव को शनिवार देर रात वाउर गांव से गिरफ्तार किया गया। रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


