पत्नी के साथ पहले क्रूरता की हद पार की फिर ट्रेन में डाल दिल्ली से भेजा दरभंगा।

दरभंगा: झंझारपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी सुमन कुमार झा ने अपनी पत्नी आशा देवी 28 वर्ष को अधमरा कर ट्रेन से दरभंगा भेज दिया। बताया जाता है पीड़िता की शादी 2006 में सुमन के साथ हुआ था एवं माता-पिता ने अपने औकात के मुताबिक किया खर्चा भी किया था। 7 साल की एक लड़की एवं 4 साल का एक लड़का भी है । 2 साल पहले आरोपी पति अपनी पत्नी को और बच्चे को लेकर दिल्ली गए थे। पीड़िता ने बताया कि वहां काफी शराब पीते थे और घर में आकर मुझे मारते थे और बच्चों के साथ भी बेरहमी से मारपीट किया करते थे । जब शराब पीकर आते थे और मुझे कहते थे जो अपने मां बाप से गाड़ी खरीद कर नहीं लाओगे तो जान से मार देंगे । इसी तरह डेली का रुटीन हो गया था शराब पीकर आना और अपने बच्चे एवं पत्नी के साथ मारपीट करना। यह बात पीड़िता अपने माता-पिता को फोन कर बतायी जो यह लोग गाड़ी का मांग कर रहे हैं एवं मारपीट कर रहे हैं इनके छोटे भाई केशव झा भी ताना देते है। माता पिता अपनी गरीबी बताते हुए कह रहे थे थोड़ा सहन करो क्या करोगी ठीक हो जाएगा। लेकिन पति एवं देवर दोनों भाई इसी तरह प्रताडित करता रहता था। 23 जुलाई को आरोपी सुमन कुमार झा ने अपने सास को फोन कर बताया जो अपनी बेटी को यहां से ले जाइए नहीं तो इसकी लाश डिब्बा में रख कर भेज देंगे । 26 जुलाई की सुबह में अचानक पीड़िता के मां को एक फोन आया अपने बेटी को दरभंगा स्टेशन से ले जाओ। आपके बेटी को स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन से अपने भाई केशव के साथ भिजवा दिए हैं। इसी क्रम में पीड़िता के माता एवम भाई दरभंगा स्टेशन आये तो अपनी बेटी को देख सन्न रह गये। उसकी हालत इतनी खराब थी जो वह कुछ बोल भी नहीं पाती थी एवं 4 साल का बच्चा उसके बगल में बैठा हुआ था जब उसने अपनी बेटी को देखा तो पूरे शरीर को लोहे की रॉड से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया था उसकी स्थिति इतनी नाजुक हो गइ थी जो बोल भी नहीं पाती थी। माता-पिता एवं भाई पीड़िता को डीएमसीएच लाये जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जाती है।

