पत्नी से झगड़ कर पति ने खाया जहर।

दरभंगा: मधुबनी जिले के अंधराठारी थाना क्षेत्र के अंधराठारी निवासी उपेंदर राय के 24 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार राय ने अपनी पत्नी से झगड़ा होने पर जहर खा लिया। परिजनों ने बताया कि बुधवार के दिन घर में कोई नहीं था और पंकज का अपने पत्नी के साथ कुछ कहासुनी हो गया। इसके बाद पंकज बाजार से चूहा मारने का दवा ले आया और अपने घर में खा लिया।। जब उसकी हालत खराब हो गई तो आसपास के लोगों ने तुरंत इसे उठाकर स्थानीय पीएचसी ले गए जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। बताया जाता है पंकज राय की शादी दो साल पहले मुरली खां मुहल्ला मधुबनी जिला में हुआ था एक साल की एक पुत्री भी है। पीड़ित का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। बेता ओपी ने बयान दर्ज कर लिया है।

