Home Featured पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार मामले पर कमिश्नर ने लिया एक्शन, खुद के स्तर से बनायी जांच कमिटी। 

पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार मामले पर कमिश्नर ने लिया एक्शन, खुद के स्तर से बनायी जांच कमिटी। 

दरभंगा: रविवार को लहेरियासराय के बीके रोड में नगर निगम की दुकानों पर बुलडोजर चलाने का समाचार कवरेज के दौरान उप नगर आयुक्त द्वारा कथित दुर्व्यवहार के मामले को लेकर पत्रकारों का रोष सामने आया है। इसको लेकर सोमवार को दरभंगा के पत्रकारों की बैठक प्रेस क्लब में आयोजित की गई और सभी ने इस घटना की भर्त्सना की।

बैठक के बाद पत्रकारों ने पैदल मार्च निकाला और दरभंगा के प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार से मिलकर उन्हें अपना ज्ञापन सौंपा और दोषी अधिकारी पर कारवाई की मांग की।

Advertisement

आयुक्त ने पत्रकारों द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो फुटेज को देखा और इसे गंभीर मामला बताया। उन्होंने तत्काल अपने सचिव को जांच टीम बनाकर आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया। इसके अलावा नगर निगम के भ्रष्टाचार की खबर पर संज्ञान लेते हुए मामले की जांच का भी निर्देश उन्होंने अपने सचिव को दिया।

पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद वे सभाकक्ष में आये और वहां मौजूद दर्जनो पत्रकारों से मुलाकात का परिचय प्राप्त किया तथा सबसे विस्तृत रूप से पत्रकारों को होने वाली समस्याओं के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की।

आयुक्त श्री राय ने पत्रकारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पत्रकारों केलिए वे हमेशा उपलब्ध हैं। वे योजनाओं के क्रियान्वयन एवं अधिकारियों के व्यवहार पर पत्रकारों से भी नियमित फीडबैक लेते रहेंगे।

Share