
पद्मश्री डॉ0 मोहन मिश्र के नाम पर किया गया पथ का नामकरण, मंत्री ने किया उद्घाटन।
दरभंगा: जाने माने चिकित्सक एवं पद्मश्री से सम्मानित डॉ0 मोहन मिश्र को मरणोपरांत एक और सम्मान उनके जयंती के अवसर पर बिहार सरकार द्वारा प्रदान किया गया। लहेरियासराय के बंगालीटोला अवस्थित उनके आवास के सामने से गुजरजे वाली सड़क का नाम पद्मश्री डॉ0 मोहन मिश्र पथ होगा। नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जिबेश कुमार ने सोमवार को इस पथ का उद्घाटन किया।

मौके पर बिहार सरकार के मंत्री मदन साहनी, दरभंगा के लोकसभा सांसद डॉ गोपालजी ठाकुर, राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता, विधायक डॉ0 मुरारी मोहन झा, महापौर अंजुम आरा, उप महापौर नाजिया हसन सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

उद्घाटन से पूर्व डॉ मिश्रा के आवास पर आयोजित श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में सभी डॉ मिश्रा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि प्रदान की। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में डॉ0 मिश्र के व्यक्तित्व एवं चिकित्सा के क्षेत्र में उनके योगदानों की चर्चा की।

मौके पर डॉ मिश्रा के पुत्र डॉ उदभट मिश्रा ने इस उपलब्धि को उनके पिता और परिवार के साथ साथ सम्पूर्ण मिथिला केलिए गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने नामकरण में सहयोग केलिए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद संजय झा सहित सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया।

इस मौके पर उदय शंकर मिश्र, संत मौनी बाबा, बैजनाथ चौधरी बैजू, डॉ आमोद झा, आदित्य नारायण मन्ना, अभयानंद झा, बालेंदु झा, पंकज झा, आशुतोष झा, बिट्टू चौधरी, जीशान फारूकी, जमाल हसन, प्रदीप ठाकुर, देवेंद्र झा, गोपाल चौधरी, प्रभाकर झा, मुकुंद चौधरी, संजीत ठाकुर, मीना झा, सोनी पूर्वे, शशि यादव, विवेकानंद झा, विक्रम झा, विकास झा, हिमांशु शेखर, राकेश मिश्र, आशीष सिंह, डॉ राजकुमार पाठक, राजीव मधुकर, पप्पू चौधरी, सुबोध चौधरी, उमेश चौधरी, अभिषेक कुमार झा, प्रसून चौधरी, अविनाश भारद्वाज, विद्याभूषण राय, डॉ राजकुमार पाठक आदि सहित दर्जनो लोग उपस्थित थे।

