
परशुराम जयंती पर ब्राह्मण एकता का दिया संदेश।
दरभंगा: शहर के बलभद्रपुर अवस्थित ब्रह्मस्थान में परशुराम जयंती के अवसर पर भगवान परशुराम की विधिवत पूजा अर्चना की गयी। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के लोगों की अच्छी खासी उपस्थिति देखी गयी। पूजा के बाद उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के जयकारे के साथ साथ ब्राह्मण एकता का भी संदेश दिया। पूजा में ब्राह्मण फेडरेशन के जिला उपाध्यक्ष रंजीत झा गगन ने यजमान की भूमिका निभाई।

आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय शंकर चौधरी ने बताया कि अक्षय तृतीया के दिन विगत कई वर्षों से लगातार भगवान परशुराम की विधिवत पूजा का आयोजन यहां किया जाता रहा है। इसी के तहत आज भी विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की पूजा की गई है।

पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया तथा सभी उपस्थित लोगों को पीला गमछा प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मौके पर देवकुमार झा, डॉ कुमार मदन मोहन, सुनील मिश्र, सुनील कुंवर, विवेकानंद झा, डॉ आमोद झा, प्रफुल्ल ठाकुर, विकास विवेक चौधरी, आदित्य नारायण मन्ना, बिट्टू चौधरी, कैलाश कुंवर, संजीव चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, अमरनाथ झा, आशुतोष झा, संजीव कुमार झा, गोपाल चौधरी, मुकुंद चौधरी, डॉ आंनद प्रकाश झा,संजीत ठाकुर, नवीन चौधरी, पारसनाथ चौधरी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

