Home Featured पर्यवेक्षण गृह में पिटाई से हुई थी किशोर की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा।

पर्यवेक्षण गृह में पिटाई से हुई थी किशोर की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा।

दरभंगा: लहेरियासराय पर्यवेक्षण गृह में 10 अप्रैल को विधि विरूद्ध किशोर की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नया खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक किशोर की हत्या पीट-पीट कर की गई। उसके शरीर पर जख्म के कई निशान मिले। इसकी अधिकारिक पुष्टि लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने की है। रिपोर्ट आने के बाद प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई है। सबको न्यायिक जांच की रिपोर्ट का इंतजार है।

Advertisement

मालूम हो कि इस मामले में पर्यवेक्षण गृह के अधीक्षक दिनेश कुमार को निलंबित कर दिया गया था। प्रशासनिक, विभागीय,पुलिस व न्यायिक स्तर पर इस मामले में उच्च स्तरीय जांच शुरू हुई थी। इस संबंध में पूछे जाने पर डीएम राजीव रोशन ने कहा कि चूंकि दरभंगा व्यवहार न्यायालय के जिला जज के आदेश पर इस मामले की न्यायिक जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीएमसीएच की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर जख्म के कई निशान मिले हैं। रिपोर्ट में क्ट्रेस द बॉडी (शरीर को दबा दबा कर मारना) जैसी बात कही गई है। लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। जिसमें हत्या जैसी बात आई है। उक्त कांड को गंभीरतापूर्वक अनुसंधान किया जा रहा है।

Advertisement

किशोर को बेहोशी की हालत में डीएमसीएच लाया गया था 10 अप्रैल की रात करीब 11 बजे बालक को बेहोश की स्थिति में डीएमसीएच ले जाया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना लहेरियासराय थाना को दी गई।

Advertisement

सभी संबंधित अधिकारियों को भी जानकारी दी गई। इस मामले में बाल पर्यवेक्षण गृह के अधीक्षक ने मधुबनी जिले के 8 नाबालिग पर लहेरियासराय थाने में प्राथमिक दर्ज करवाई थी। मृतक जिला समस्तीपुर के रोसड़ा थाना कांड संख्या 01/23 से जुड़ा था। उसे 28 में मार्च 2025 को किशोर न्याय बोर्ड समस्तीपुर के आदेश पर दरभंगा के बाल पर्यवेक्षण गृह में रखा गया था।

Advertisement
Share