Home Featured पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन।

पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन।

दरभंगा: जिले के बहादुरपुर प्रखंड के ओझौल पंचायत के वार्ड-15 में करीब 5 महीने से पानी की समस्या है। 1000 की आबादी पर वार्ड में 2 चापाकल है। गर्मी बढ़ने के बाद लेयर कम हो गया। जिस वजह से कभी पानी आता कभी नहीं आता।

Advertisement

परेशान महिलाओं ने सोमवार को लहेरियासराय- समस्तीपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। करीब 2 घंटे तक सड़क जाम रहा। महिलाओं ने ‘पानी दो’ के नारे लगाए। तेज धूप में लोग सड़क पर बैठ गए। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Advertisement

मौके पर बहादुरपुर थाना की पुलिस पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाया। कहा कि आप लोग लिखित में आवेदन दें। हम अधिकारी को सूचना देंगे। पानी की व्यवस्था करवाई जाएगी। इसके बाद लोगों ने जाम हटाया, लेकिन महिलाओं ने कहा कि समस्या का समाधान अब तक नहीं हुआ है।

Advertisement

स्थानीय महिला सुलेखा देवी ने कहा कि पानी के बिना आदमी मर रहा है। कई दिनों से पानी नहीं मिल रहा है। इसलिए सड़क पर उतरना पड़ा। सुमित्रा देवी ने बताया कि चापाकल सूख गया है। नल-जल योजना का पानी भी नहीं आ रहा है। थोड़ा सा पानी पीने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ रही है।

Advertisement

रीना देवी, कविता कुमारी, सीता देव, मालती देवजी ने कहा कि हम लोग वार्ड नंबर-15 में 200 परिवार रहते हैं। दो-तीन दिन पर नहाना पड़ता है। पानी नहीं है तो खाना नहीं बनता। कपड़े नहीं धो पाते। बर्तन नहीं धुलते। बच्चों को भी परेशानी हो रही है। कोई सुनने वाला नहीं है। इसलिए सड़क जाम करना पड़ा।

पुलिस ने लोगों को समझाया कि पानी सभी के लिए जरूरी है। गर्मी में इसकी जरूरत और बढ़ जाती है। आप लोग कानून को हाथ में न लें। संबंधित विभाग में शिकायत करें। आपकी बातों पर ध्यान दिया जाएगा। पानी की व्यवस्था करवाई जाएगी।

जेई पवन कुमार ने बताया कि पहले से यहां पाइपलाइन बिछी हुई है। पंचायती राज विभाग से बोरिंग कराया गया था। उसमें क्षमता का मोटर लगा है। इसी कारण सभी घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।

स्थानीय लोगों ने जमीन उपलब्ध करवाई है। कल से नया बोरिंग करने का काम शुरू हो जाएगा। इससे वार्ड-15 के सभी लोगों को पानी की सुविधा मिलेगी। लोगों को आसानी से पानी मिलना शुरू हो जाएगा।

Share