Home Featured पार्टी कार्यक्रम से लौट रहे जन सुराज पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व सैनिक की ट्रेन से कटकर मौत।

पार्टी कार्यक्रम से लौट रहे जन सुराज पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व सैनिक की ट्रेन से कटकर मौत।

दरभंगा: दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के जोगियारा रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से जन सुराज पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष और पूर्व सैनिक आशिकरजा उर्फ परदेशी की मौत हो गई। मृतक रेवढ़ा गांव निवासी स्व. मो. रेजा के पुत्र थे।

Advertisement

आशिकरजा थल सेना की सिख रेजिमेंट में सेवारत थे और जून 2024 में अवकाश ग्रहण कर पैतृक गांव लौटे थे। अवकाश के बाद उन्होंने जन सुराज पार्टी की सदस्यता ली और प्रखंड अध्यक्ष बने।

Advertisement

बताया जाता है कि गुरुवार को वह दरभंगा में आयोजित पार्टी बैठक से लौट रहे थे। इसी दौरान अमृत भारत एक्सप्रेस से आने के क्रम में जोगियारा स्टेशन पर हादसा हो गया।

Advertisement

मौत की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण और परिचित मौके पर पहुंच गए। दरभंगा जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

Advertisement

Share