Home Featured पिण्डारूच और सिमरी को बनाया जाय प्रखंड : विधायक।
Featured - मुख्य - May 13, 2025

पिण्डारूच और सिमरी को बनाया जाय प्रखंड : विधायक।

दरभंगा: विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पिंडारुच एवं सिमरी को प्रखंड बनाने की मांग की है। डॉ. झा ने पत्र के माध्यम से लिखा कि केवटी वर्तमान में 26 पंचायतों का एक प्रखंड हैं, जो भौगोलिक दृष्टिकोण से काफी बड़ा हैं।

Advertisement

जिसमें केवटी 13 पंचायत एवं सिंहवाड़ा के 12 पंचायत ऐसे हैं, जहाँ से लोगों को प्रखंड मुख्यालय जाने के लिए 20 से 25 किमी की अत्याधिक दूरी तय कर मुख्यालय जाना पड़ता हैं। जहाँ प्रखंड मुख्यालय जाने के लिए साधन का आभाव रहने के कारण गरीब जनता को दो-दो बस या आॅटो पकड़कर जाना पड़ता हैं। ऐसे में गरीबों को प्रखंड मुख्यालय जाने के लिए जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ता हैं। अगर पिंडारुच एवं सिमरी को प्रखंड बनाया जाता हैं, तो क्षेत्र के लोगों को काफी सहुलियत होगी।

Advertisement
Share