Home Featured पिता की आवाज में बात करवा कर युवक से 63 हजार से अधिक की ठगी।
Featured - मुख्य - May 15, 2025

पिता की आवाज में बात करवा कर युवक से 63 हजार से अधिक की ठगी।

दरभंगा: कमतौल थाना क्षेत्र के गंज रघौली गांव के अशोक राय के बेटे प्रशांत कुमार ने 8571820961 मोबाइल नंबर पर 63998 रुपए ठगी कर लेने की प्राथमिकी कमतौल थाने में दर्ज करवाई है। आरोप लगाया कि वादी के पिता की आवाज में बात करवा कर झांसे में ले लिया एवं दस दस हजार के तीन ट्रांजेक्शन एवं 32999 एवं 999 रुपए के एक एक ट्रांजेक्शन करा लिए है।

Advertisement

इसके बाद मोबाइल फोन बंद कर लिया है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि बीते 9 मई की संध्या करीब सात बजे उपरोक्त मोबाइल नंबर से फोन आया कि आपके पिता जी के दोस्त बोल रहे है लीजिए आप अपने पिता जी से बात कर लीजिए । सच में पिता जी की आवाज में किसी ठग ने वार्ता कर उपरोक्त रकम की मांग की। जब पिताजी के मोबाइल नंबर पर फोन किया तो उन्होंने अज्ञानता प्रकट की तब ठगे जाने का अहसास हुआ एवं 1930 डायल कर एकाउंट फ्रीज करवाया है।

Advertisement
Share