Home Featured पीएम आवास योजना के नाम पर वसूली, बीडीओ ने वार्ड सदस्य पति को भेजा नोटिस।

पीएम आवास योजना के नाम पर वसूली, बीडीओ ने वार्ड सदस्य पति को भेजा नोटिस।

दरभंगा:  सिंहवाड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विक्रम भास्कर ने हरिहरपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड-1 के वार्ड सदस्य पति अजय मंडल को पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों से अवैध वसूली के आरोप में 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है। पत्र में कहा गया कि प्रथम दृष्टया उनकी संलिप्तता साफ है। समय पर जवाब न मिला तो बिहार पंचायती राज अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा जाएगा।

Advertisement

9 जनवरी को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने हड़कंप मचा दिया। इसमें वार्ड-1 के आवास प्लस सर्वे 2.0 में नाम जुड़वाने के नाम पर ₹1000 और जियो-टैगिंग के लिए ₹500 वसूलने का दावा है। वीडियो में वार्ड सदस्य पति व आवास सहायक भी नजर आ रहे हैं।

Advertisement

शुक्रवार को जियो-टैगिंग के दौरान ग्रामीणों व जांच टीम में भिड़त हो गई।ग्रामीणों का आरोप है कि पैसे न देने पर नाम काटने की धमकी दी जा रही थी। सकलदेव राम ने बताया कि पत्रकारों के सामने वार्ड सदस्य पति की जेब से निकला 500 का नोट एक लाभार्थी के दिए नोट से मैच कर गया।

बिंदे कुमार ने कहा कि सबकी मिलीभगत से पैसे लूटे जा रहे थे। राजन कुमार ने आरोप लगाया कि मां रीता देवी के स्वीकृत आवास पर जियो-टैगिंग के समय वार्ड सदस्य पति ने 500 रुपये ऐंठे, वो भी प्रखंड कर्मियों के सामने। ग्रामीण निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

आरोपी बोले- झूठी साजिशआवास सहायक रामकृत सिंह ने आरोप ठुकराते हुए कहा कि 40 घरों की जांच सरकारी नियमों से हो चुकी। ग्रामीणों ने रास्ते में गाड़ी रोकी, दुर्व्यवहार किया व जबरन तलाशी ली। उन्होंने बीडीओ को शिकायत दी। अजय मंडल ने भी इसे बदनामी की साजिश बताया।पंचायत में देर रात तक तनाव रहा। अब जांच व कार्रवाई पर सबकी नजरें।

Share