
पुण्यतिथि पर याद किए गए अधिवक्ता सियाराम चौधरी।
दरभंगा: दरभंगा बार एसोसिएशन के सदस्य हरदिल अजीज स्व. सियाराम चौधरी की द्वितीय पुण्यतिथि पर वकीलों ने नमन किया। बार एसोसिएशन भवन में शनिवार को पूर्व विशेष लोक अभियोजक सह दिवानी के मर्मज्ञ अधिवक्ता स्वर्गीय सियाराम चौधरी की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई।

अधिवक्ता संध के अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि स्व. सियाराम बाबू बहुमुखी प्रतिभा संपन्न एक मृदुल स्वभाव के मृदुभाषीअधिवक्ता थे।

जिन्हें एक साथ दिवानी, फौजदारी और रेवेन्यू मामले समेत सभी प्रकार के मामलों पर समान पकड़ थी। इस मौके पर अधिवक्ता गौड़ीशंकर चौधरी, बिरेंद्र नारायण झा, एजीपी मुजीबुर्रहमान आदि ने विचार रखे।

मौके पर अधिवक्ता विजय नारायण चौधरी, बिरेंद्र कुमार सिंह, सहोरा पंचायत के मुखिया सह स्व. चौधरी के पुत्र कृष्णकांत चौधरी, अधिवक्ता किरण कुमारी, रुपा कुमारी, सरोज कुमार, अनिल कुमार मिश्रा, संतोष कुमार सिन्हा, संजीव कुमार, युगल किशोर मिश्रा, सुधीर कुमार चौधरी, शिवम कुमार,सत्यम चौधरी, नवनेन्दु कुमार मिश्र, आफताब अहमद जिलानी, मनोज कुमार, हीरा प्रसाद सिंह, अधिवक्ता लिपिक विनय झा, मुरारी यादव आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता विष्णुकांत चौधरी ने किया।


