Home Featured पुलिस की छापेमारी में घर से भारी मात्रा में शराब बरामद।

पुलिस की छापेमारी में घर से भारी मात्रा में शराब बरामद।

दरभंगा: फेकला थाना पुलिस ने वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शराब की छापेमारी को लेकर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने 16 जुलाई को क्षेत्र के चक्का गांव में बड़ी मात्रा में शराब जब्त किया। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, छापेमारी शिवशक्ति ठाकुर, पिता- वरुण ठाकुर उर्फ इंजौरी ठाकुर के घर पर की गई। पुलिस ने उनके घर से 90 बोतल बीयर और 1970 पाउच व्हिस्की बरामद की। बरामद बीयर की मात्रा 45 लीटर और व्हिस्की की मात्रा 354.6 लीटर है।

Advertisement

पुलिस ने जब्त शराब को अपने कब्जे में ले लिया है। दरभंगा पुलिस अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।

Advertisement
Share