Home Featured पुलिस के हिरासत से भाग नाले में छिपा चोर, घंटो मशक्कत के बाद निकला बाहर।

पुलिस के हिरासत से भाग नाले में छिपा चोर, घंटो मशक्कत के बाद निकला बाहर।

दरभंगा: बचपन मे खेला गया चोर पुलिस का खेल मंगलवार को दरभंगा पुलिस की मशक्कत को देख लोगों को शायद पुनः याद आ गया हो। दृश्य ऐसा कि चोर पुलिस से भागकर नाले में जा घुसा और पुलिस उसे पकड़ने केलिए एड़ी चोटी का जोर लगाती रही।

Advertisement

दरअसल ई रिक्शा चोरी मामले का पुलिस द्वारा सफल उद्भेदन के बाद लहेरियासराय थाना द्वारा हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों को मेडिकल जांच हेतु बहादुरपुर सीएचसी लाया गया था। उन्ही में से एक आरोपी मो0 जैदा मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस द्वारा पीछा करने पर पर वह करीब सौ मीटर दूर मनरेगा भवन के पास बने नाले में जा घुसा।

Advertisement

पुलिसकर्मियों द्वारा उसे घेर लिया गया और बार बार बाहर आने को कहा जाता रहा। अंततः करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर उसका मेडिकल जांच कराया गया और पुनः हिरासत में लिया गया।

Advertisement
Share