
पुलिस ने ठाठोपुर के युवक को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार।
दरभंगा: बहेड़ी थाना क्षेत्र के ठाठोपुर गांव निवासी घनश्याम सिंह का पुत्र विकास कुमार सिंह को पुलिस ने महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के उष्ण थाना क्षेत्र के मुक्षता से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई 6 सितंबर को की गई थी।

थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि विकास कुमार सिंह के खिलाफ बहेड़ी थाना में मारपीट मामले को लेकर कांड संख्या 77/25 दर्ज है। इसी सिलसिले में पुलिस ने उसे ट्रेस कर महाराष्ट्र से पकड़ा। बुधवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


