Home Featured पुलिस ने नशे की हालत में दो को किया गिरफ्तार।

पुलिस ने नशे की हालत में दो को किया गिरफ्तार।

दरभंगा: शहर के लहेरियासराय थाना की पुलिस ने नशे में झूमते दो नशेड़ी को गिरफ्तार किया है। दोनों शराबी नशे में धुत थे और गाने का मजा लें रहे थे। सूचना पाते ही एसआई अमित कुमार ने मौके से दोनों को गिरफ्तार किया है। इसमें बहादुरपुर थाना क्षेत्र के खराजपुर गांव निवासी नेंगर सहनी के पुत्र पवन कुमार सहनी एवं पंडासराय मुहल्ला के योगेन्द्र महतो का पुत्र अरुण महतो है।

Advertisement

लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि दोनों को नशे की हाल में पकड़ा गया है, आगे की कारवाई की जा रही है।

Share