Home Featured पूजा पंडाल के पास करंट लगने से 9 वर्षीय बच्चे की मौत।
Featured - मुख्य - October 1, 2025

पूजा पंडाल के पास करंट लगने से 9 वर्षीय बच्चे की मौत।

दरभंगा: बुधवार की देर शाम शहर के विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र अंतगर्त आज़मनगर के दुर्गा मंदिर के निकट एक दुखद और घटना सामने आई है। पूजा पंडाल के निकट बिजली का करंट लगने से एक नौ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इस घटना से आसपास के इलाके में गम माहौल बन गया। बच्चे के माता-पिता, दोनों ही दिव्यांग है।

दअरसल बताया जाता है कि मृतक स्थानीय श्याम महतो का पुत्र था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चे को इलेक्ट्रिक तार या बिजली के संपर्क में आने से करंट लगा, जिससे उसकी तत्काल मृत्यु हो गई। यह दुर्घटना पूजा पंडाल के निकट हुई है, हालांकि घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मुआवजे का प्रावधान सुनिश्चित करने की मांग की है।

Share