Home Featured पूर्व उपमहापौर भरत सहनी के निधन से भाजपा में शोक की लहर।
Featured - मुख्य - March 16, 2025

पूर्व उपमहापौर भरत सहनी के निधन से भाजपा में शोक की लहर।

दरभंगा: दरभंगा नगर निगम के पूर्व उप-महापौर और भाजपा नेता भरत सहनी का शनिवार की शाम निधन हो गया। वह विगत कई दिनों से पटना में ईलाजरत थे। उनके निधन पर सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता, बिहार सरकार के मंत्री द्वय हरि सहनी व संजय सरावगी, पूर्व विधान पार्षद डॉ. अर्जुन सहनी, भाजपा पश्चिमी के अध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, पूर्व जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष बालेंदु झा, विजय चौधरी, अंकुर गुप्ता, अभयानंद झा,सुजीत मल्लिक, राजू तिवारी, सचिन जैन, राजेश रंजन, मुकुंद चौधरी, रतन साह, विकास चौधरी, मीना झा, संतोष पोद्दार, राकेश रौशन बिट्टू, आशुतोष कुमार, मुकेश महासेठ, अविनाश साह,श्रवन महतो, संगीत साह, रमेश झा, रतन कुमार पासवान, पिंटू भंडारी, श्याम पंसारी आदि ने उनके निवास पर पहुंच कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके पार्थिव शरीर पर भाजपा का ध्वज रखा गया।

Advertisement

उनके निधन को भाजपा नेताओं ने अपूरणीय क्षति बताया। नेताओं ने कहा कि संपूर्ण जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं का मन स्तब्ध और व्यथित है। पूरे जिले में शोक की लहर है। भरत सहनी ने समाजसेवा के क्षेत्र में आजीवन उत्कृष्ट योगदान दिया। उनका इस तरह से जाना दरभंगा और हम सभी के लिए अपूर्णीय क्षति है।

Share