Home Featured पेंशनधारी का एटीम कार्ड बदलकर तीस हजार की ठगी।

पेंशनधारी का एटीम कार्ड बदलकर तीस हजार की ठगी।

दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के वीआईपी सड़क पर आस्था हॉस्पिटल के समीप स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से 2 अक्टूबर को रुपए की निकासी करने गए पेंशनधारी न्यू बलभद्रपुर निवासी वृद्ध विनय कुमार झा से दो अपराधियों ने एटीएम छीन कर 29200 रुपए की निकासी कर ली। थाने को दिए आवेदन में पीड़ित ने कहा है कि एटीएम से पैसे की निकासी की प्रक्रिया शुरू ही की कि अचानक दो बदमाश एटीएम के प्रवेश कर गए एवं धक्के मार कर एटीएम में लगे कार्ड को निकाल कर दूसरा कार्ड देकर वहां से फरार हो गए। उन्होंने उस एटीएम कार्ड का सत्यापन करवाया तो पता चला कि वह एटीएम कोई राजेश राम नामक व्यक्ति का है।

Advertisement
Share