
पैन कार्ड से अनाधिकृत जीएसटी नंबर बनाकर 76 करोड़ का फर्जी कारोबार।
दरभंगा: पैन नंबर का दुरुपयोग कर जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराकर 76 करोड़ रुपये का फर्जी कारोबार करने के मामले में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। आधारपुर गांव निवासी मदन मिश्रा के पुत्र सत्यम कुमार मिश्रा ने शिकायत दर्ज कराई।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके पैन का इस्तेमाल कर किसी ने दो जीएसटी नंबर जारी कराए, जिसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं। यूपीआई ब्लॉक होने पर बैंक से जांच करने पर डिप्टी कमिश्नर का अकाउंट फ्रीज करने का ईमेल मिला। जीएसटी पोर्टल पर जांच से पता चला कि 2022 से 2025 तक तीन वित्तीय वर्षों में 76 करोड़ का कारोबार दिखाया गया।

सत्यम ने अनुरोध किया है कि जांच कर आरोपी की पहचान कर कार्रवाई हो तथा उन्हें भी जानकारी दी जाए। साइबर डीएसपी सह थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जीएसटी नंबर पर कारोबार करने वाले की पहचान कर कड़ी कार्रवाई होगी।


