Home Featured पैसा दो गुना करने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कंपनी के मालिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पैसा दो गुना करने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कंपनी के मालिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दरभंगा: जिले के साइबर थाना में दर्ज केस में पुलिस ने दो ठगों को पकड़ा है। अजय राय और नीतेश कुमार झा ने मिलकर ‘वेलफेयर’ नाम की फर्जी कंपनी बनाई। ये दावा करते थे कि कंपनी क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करती है। लोगों को चार गुना रिटर्न का लालच देते थे। कहते थे कि कंपनी क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करती है।

Advertisement

लोगों को टोकन खरीदने पर 24 घंटे में पैसा दो गुना और 7 महीने में चार गुना करने का झांसा देते थे। मधुबनी और दरभंगा के कई लोगों से 1 करोड़ 16 लाख रुपए ठग लिए। पैसा ऑनलाइन और नकद दोनों तरीकों से लिया गया।

Advertisement

पीड़ित विवेकानंद महाराज की शिकायत पर 9 दिसंबर 2023 को दरभंगा साइबर थाना में केस दर्ज हुआ था। केस संख्या 98/23 के तहत धारा 420, 379, 467, 471, 504, 34 भादंवि और 66 (डी) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने 24 अप्रैल 2024 को अजय राय को गिरफ्तार किया था। नीतेश कुमार झा फरार था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में लगी थी।

Advertisement

पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थानाध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में अनुसंधानक नवीन कुमार और सिपाही रजनीश कुमार ने तकनीकी और मैन्युअल इनपुट के आधार पर नीतेश कुमार झा को 1 मई 2025 को पटना के कंकड़बाग से गिरफ्तार किया। पूछताछ जारी है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Advertisement

साइबर डीएसपी राहुल कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों ने मिलकर दरभंगा और मधुबनी के लोगों से ठगी की। पहले भी एक आरोपी अजय राय की गिरफ्तारी हो चुकी थी। नीतेश कुमार झा लंबे समय से फरार था। सूचना के आधार पर उसे पकड़ा गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Share