
प्रधानमंत्री को मां की गाली देने वाले शख्स को दरभंगा पुलिस ने किया गिरफ्तार।
दरभंगा: दरभंगा में चल रहे सियासी उबाल में फिलहाल ठंढक पड़ने की उम्मीद जगी है। दरभंगा पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मां की गाली देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा है। वह दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र के भपूरा गांव का रहने वाला बताया जाए है। दरभंगा के एसएसपी ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

दरअसल, रिजवी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बनाए गए एक स्वागत मंच से पीएम मोदी की मां के बारे में अपशब्द कहे थे। सार्वजनिक रूप से गाली देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई। यह मंच कांग्रेस नेता मोहम्मद नौशाद की ओर से तैयार किया गया था, जिन्होंने एक दिन पहले ही माफी भी मांगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुसार इस मामले में सिमरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस द्वारा देर रात छापेमारी कर रिजवी उर्फ राजा को पकड़ लिया गया।


