Home Featured प्रशासनिक मुख्यालय के बगल में ई रिक्शा चालक की गला रेतकर हत्या।

प्रशासनिक मुख्यालय के बगल में ई रिक्शा चालक की गला रेतकर हत्या।

देखिए वीडियो भी 👆 

दरभंगा: इन दिनों दरभंगा पुलिस की सक्रियता आमलोगों से वन वे और हेलमेट का चालान काटने के साथ साथ शराब पकड़ने ने काफी दिखती है। इन कामों में पुलिस इतनी व्यस्त हो गई है कि शायद चोरी, डकैती एवं हत्या जैसे गंभीर अपराध पुलिस प्रशासन के नाक के नीचे घट जाता है और पुलिस के हाथ खाली रहते हैं। शहर के चौक चौराहे सीसीटीवी से लेस रहने और चुस्त दुरुस्त गश्ती के दावे के बीच जिला से लेकर प्रमंडलीय मुख्यालय के साथ साथ व्यवहार न्यायालय एवं तमाम पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय से करीब 100 मीटर की दूरी पर लहेरियासराय टावर चौक के निकट स्वीट होम मोड़ के पास एक ई रिक्शा चालक की गला रेतकर निर्मम हत्या ने सनसनी मचा दी है। अहले सुबह लोगों द्वारा सूचना देने पर महज 100 मीटर की दूरी पर अवस्थित लहेरियासराय थाना को ई रिक्शा के साथ एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली।

सूचना मिलने पर पुलिस ने सक्रियता दिखाई और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी। सदर एसडीपीओ राजीव कुमार स्वयं भी घटनास्थल पर पहुंचे और एफएसल की टीम के साथ डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। आसपास के सीसीटीवी को भी खंगाला गया। फिलहाल पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।

Advertisement

मृतक की पहचान बहेड़ी थानाक्षेत्र के पवन प्रसाद के रूप में हुई है। उनका पुत्र दिल्ली में नौकरी करता है। एसडीपीओ ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया गया है। परिजनों से मिली जानकारी के बाद भी कुछ नए तथ्य सामने आ सकते हैं।

Advertisement

मामले में रोचक मोड़ तब आ गया जब मृतक की दूसरी पत्नी होने का दावा करने रुन्नी खातून नामक एक महिला सामने आई। उसका कहना है कि मृतक ने 2017 में मन्दिर में उससे शादी की थी। हालांकि पुलिस ने इसपर कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा। मृतक के पुत्र के आने पर मामला स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Share