Home मुख्य प्रशासन डाल डाल तो शराब तस्कर पात पात, फिर धराया शराब की खेप।
मुख्य - July 28, 2016

प्रशासन डाल डाल तो शराब तस्कर पात पात, फिर धराया शराब की खेप।

IMG_20160729_045851_657

दरभंगा: सरकार की सख्ती के बावजूद शराब के अवैध कारोबारी तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर अपने धंधे को गुलजार करने में लगे हैं। बैग व सब्जी की गांठ में शराब लाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन, अब अवैध कारोबारियों ने अपना तौर-तरिका में बदलाव कर रेल पार्सल का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। इसका पर्दाफाश गुरुवार को लहेरियासराय स्टेशन पर जीआरपी की ओर से गंगा सागर एक्सप्रेस ट्रेन में की गई छापमारी से हुई है। पुलिस ने लीज से विदेशी शराब की दो बोतलें बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। लीज से मंगाई गई जर्दा पत्ती के कार्टन में बंद कर दोनों बोतलों को कोलकाता से मंगाया गया था। बताया जाता है कि पुलिस ने गुप्त सूचना पर ट्रेन में सघन छापेमारी की। लेकिन, कोई सफलता नहीं मिली। बाद में लीज से मंगाए गए चप्पल की गांठ को खोलकर चेक गिया। सफलता नहीं मिलने पर फूलों की टोकड़ी को खंगाला गया। इसके बावजूद कहीं से शराब की बोतल नहीं मिली। बाद में जब प्रभात जर्दा की पत्ती से भरे कार्टन को खोला गया तो पुलिस देखकर दंग रह गई। कार्टन के अंदर कोलकाता निर्मित रॉयल स्टैग की दो बोतल एक-एक लीटर की बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने जर्दा पत्ती लेने आए युवक को धर दबोचा। गिरफ्त में आया कारोबारी युवक का नाम राजेश भगत है। वह नगर थाना क्षेत्र के शिवाजीनगर मोहल्ला निवासी देवनारायण भगत का पुत्र है। वहीं पुलिस ने लिज धारक व नगर थाना क्षेत्र के हजारीनाथ मंदिर मोहल्ला निवासी अभयजी तिवारी को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों एक दूसरे पर झांसा देकर शराब मंगाने का आरोप लगा रहे हैं। थानाध्यक्ष सुमन प्रसाद ¨सह ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इधर, उत्पाद अधीक्षक दिन बंधु ने कहा है कि पार्सल से शराब बरामदगी की घटना बिहार की दूसरी है। हाल के दिनों में मुजफ्फरपुर में स्टेशन पर छापेमारी कर पुलिस ने पार्सल से आठ बोतल विदेशी शराब बरामद की थी।

वहीं दरभंगा जंक्शन पर प्लेटफार्म संख्या दो पर हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस की सामान्य बोगी से आरपीएफ ने लावारिस हालत में एक बैग बरामद किया। जब बैग को खोला गया तो उसके अंदर से तीन बोतल देसी शराब, बिना सिम का एक मोबाइल व कपड़े पाए गए। देसी शराब की बोतल पर स्प्रिट लिखा हुआ था। इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि देसी शराब सहित बरामद बैग को जीआरपी के हवाले कर दिया गया है।

Share

Leave a Reply