
प्रेम प्रसंग में घर में घुसकर लूटपाट व मारपीट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज।
दरभंगा: सकतपुर थाना क्षेत्र के कुर्सो गांव मदरसा टोला में प्रेम प्रसंग को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। एक पक्ष पर घर में जबरन घुसकर लूटपाट, मारपीट , महिलाओं से छेड़खानी व आक्रमण का आरोप लगाया। पीड़ित पक्ष ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित सुरेश कुमार कामत ने आवेदन में बताया कि बुधवार रात साढ़े आठ बजे मो. शमसूल, मो. जुमराती, मो. सोनू, मो. सुपहा, मो. असलम, मो. सिपाही उर्फ यूनुस सहित 10-50 लोग लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए। परिवार पर हमला किया, महिलाओं के साथ छेड़खानी की। शमसूल ने 12 हजार नकद व दो मोबाइल लूटे। ललिता देवी, वीना देवी व रमेश कामत घायल हुए, जिनका सीएचसी तारडीह में इलाज कराया गया।पीड़ित ने स्पष्ट किया कि उनका बेटा एक लड़की के प्रेम जाल में फंस गया। लड़की ने फोन कर बुलाया व घर ले आई। मुखिया-संपंच को सूचित कर लड़की पक्ष को बुलाया, लेकिन वे नहीं आए। बाद में भीड़ ने घर घेरा, लड़की खींची व मारपीट की।हंगामे की सूचना पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार बल के साथ पहुंचे। बहेड़ा सर्किल इंस्पेक्टर मुरलीधर शाह व अलीनगर थानाध्यक्ष विनय मिश्रा के साथ VRT वैन तैनात। नदियामी व कुर्सो मछैता पंचायत प्रतिनिधियों संग शांति समिति बैठक हुई। प्रशासन के अनुसार स्थिति सामान्य, जांच जारी। पीड़ित ने आरोपियों की गिरफ्तारी, लूटी संपत्ति बरामदगी व सुरक्षा की मांग की।
