Home Featured फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

दरभंगा: जिले के मनिगाछी थाना क्षेत्र के सकरी चीनी मिल परिसर में अहले सुबह युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नेहरा थाना क्षेत्र के पैठान कबई गांव निवासी सुनील झा के पुत्र मैथिली गायक सुभाष कुमार झा (22) के रूप में हुई है।

Advertisement

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के पिता ने बताया कि उनके पुत्र का गांव के ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर लड़की के परिजनों द्वारा आए दिन उनके परिवार और पुत्र को जान से मार देने की धमकी मिल रही थी। उन्होंने बताया कि गुरुवार की संध्या उनका पुत्र दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए सकरी स्टेशन के लिए निकला था। लेकिन सुबह लोगों के माध्यम से उनको जानकारी मिली के उनके पुत्र की लाश सकरी चीनी मिल परिसर में लटकी हुई है। मृतक के पिता ने बताया कि प्रेम प्रसंग के कारण उनके पुत्र को लड़की के परिजनों ने हत्या कर दिया हैं।

Advertisement

इस संबंध में पूछे जाने पर मनिगाछी थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एवं आगे की कारवाई की जा रही है।

Share