Home Featured फंदे से लटक कर विवाहिता ने दी जान।

फंदे से लटक कर विवाहिता ने दी जान।

दरभंगा: पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा। सोमवार को शव के पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतिका की पहचान समस्तीपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के घिवारी गांव निवासी रोबिन मुखिया की पत्नी रंभा देवी (21) के रूप में की गई है।

Advertisement

वह पिछले कुछ दिनों से भटानी स्थित अपने मायके में रह रही थी। परिजनों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। रविवार की शाम घर की महिलाएं एक शादी समारोह में गीत गाने गई थीं। रंभा अकेली घर पर थी। शादी समारोह से लौटने पर घर के पीछे स्थित रसोई घर में एसबेस्टस की छत की कुंडी से उसका शव लटका पाया गया। सूचना दिये जाने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता ने बताया कि घटना को लेकर उन्हें किसी पर शक नहीं है। महिला का पति परदेस में रहता है।

Advertisement
Share