
फर्जी हस्ताक्षर मामले में अग्रिम जमानत याचिका खारिज।
दरभंगा: जिला परिषद, दरभंगा के 148 योजनाओं के कार्यादेश पर पूर्व जिला अभियंता का फर्जी हस्ताक्षर बनाने के अभियोग में संस्थित लहेरियासराय थानाकांड सं. 370/25 के अभियुक्त रहमतुल्ला, रमण कुमार चौधरी, संतोष कुमार मिश्र की अग्रिम जमानत याचिका जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार पाण्डेय की कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

अब इस मामले में जमानत की इच्छा रहने पर सभी को हाईकोर्ट की दहलीज खट-खटाने होंगे। वहीं एक अन्य मामले में मृत कृष्णानंद झा के पीपीएफ खाता और बचत खाता से 12 लाख,81 हजार 174 रुपये की निकासी कर लेने से संबंधित नगर थानाकांड सं.128/25 के आरोपी मदन प्रसाद, जीतेंद्र कुमार उपाध्याय, दिनेश कुमार, और वृजविहारी लाल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दिया है। दोनों याचिकाओं की सुनवाई में लोक अभियोजक अमरेंद्र नारायण झा ने जमानत याचिकाओं का जोरदार विरोध किया।


