Home Featured फेस्टिवल ऑफर के साथ इंद्र ट्रैक्टर एजेंसी का हुआ शुभारंभ, खरीदारी पर मिलेंगे ढेरो उपहार।
Featured - मुख्य - October 18, 2025

फेस्टिवल ऑफर के साथ इंद्र ट्रैक्टर एजेंसी का हुआ शुभारंभ, खरीदारी पर मिलेंगे ढेरो उपहार।

दरभंगा: दरभंगा में त्योहारों के इस मौसम में पॉवरट्रैक ट्रैक्टर की खरीदारी पर आकर्षक उपहारों के साथ भारी छूट पाने का बड़ा मौका मिल रहा है। यह ऑफर शहर से सटे पंडासराय बहेड़ी रोड में रामनगर में लेबर ऑफिस के निकट इंद्र ट्रैक्टर्स द्वारा ग्राहकों को त्योहारों के अवसर पर दिया जा रहा है। इंद्र ट्रैक्टर्स का शुभारंभ शनिवार को धनतेरस के अवसर पर किया गया है।

इस ट्रैक्टर एजेंसी का उद्घाटन कम्पनी के प्रोडक्ट मैनेजर रंजीत ठाकुर, रीजनल मैनेजर सुशील केशरवानी, एरिया मैनेजर राकेश कुमार सिंह, कम्पनी के प्रतिनिधि घनश्याम राय एवं निखिल कुमार के साथ उदय शंकर चौधरी, अविनाश कुमार झा, पारसनाथ चौधरी, नवीन चौधरी, देवकुमार झा, प्रदीप चौधरी, नीतीश यादव आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

उद्घाटन पूर्व इंद्र ट्रैक्टर्स के प्रोपराइटर शरद कुमार ने सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग चादर पहनाकर किया। इस अवसर पर प्रोपराइटर श्री कुमार ने सभी को धनतेरस, दीवाली एवं छठ पर्व आदि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इंद्र ट्रैक्टर्स ग्राहकों की सेवा और संतुष्टि को अपनी प्राथमिकता में रखेगा। साथ ही त्योहारों के अवसर पर खरीदारी करने पर विशेष उपहार आदि भी दिए जाएंगे।

Advertisement

मौके पर उद्घाटनकर्ता उदय शंकर चौधरी ने बताया कि इस एजेंसी का एरिया बहादुरपुर, हायाघाट, बहेड़ी हनुमाननगर और सिंहवाड़ा प्रखंड है। इन सभी प्रखंडों के पावरट्रैक ट्रैक्टर का अधिकृत विक्रेता इंद्र ट्रेक्टर्स ही है। उन्होंने बताया कि यहीं एक छत के नीचे सर्विस सेंटर भी खुल गया और पार्ट्स भी उपलब्ध होंगे। साथ ही फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध है।

Advertisement

इस अवसर पर डॉ0 प्रभाकर झा, कृष्णकांत चौधरी, विकास विवेक चौधरी, अभिषेक चौधरी, प्रेमकुमार मिश्रा आदि सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Share