Home Featured बंगाल पुलिस ने हत्या मामले में युवक को घनश्यामपुर थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार।

बंगाल पुलिस ने हत्या मामले में युवक को घनश्यामपुर थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार।

दरभंगा: पश्चिम बंगाल पुलिस ने हत्या के एक मामले में दरभंगा जिला के घनश्यामपुर से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम निखिल पासवान है। वह दक्षिणी कसरौड़ गांव का रहने वाला है। बंगाल पुलिस ने घनश्यामपुर थाना की मदद से उसे उसके घर से पकड़ा है। काफी दिनों से पुलिस के पकड़ से ये बाहर चल रहा था। पुलिस ने उसे आज पकड़ा।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के कालना थाना में दर्ज कांड संख्या 800/24 में निखिल का नाम सामने आया था। मामले में मिलन सिंह की पत्नी रीता दास ने कालना पुलिस से शिकायत की थी। जांच में कई साक्ष्य मिले। कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगालने पर निखिल की संलिप्तता पाई गई।

Advertisement

इसके बाद बंगाल पुलिस दरभंगा पहुंची। पुलिस अवर निरीक्षक पार्थ प्रतिम मंडल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। शनिवार को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को अपने साथ ले गई। घनश्यामपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि बंगाल पुलिस ने पहले थाने में सूचना दी, फिर स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में गिरफ्तारी की गई।

Advertisement

मौके पर गिरफ्तार निखिल पासवान ने बताया कि वे अभी तक कभी कोलकाता गया ही नहीं हूं। मुंबई से घर आने के क्रम में मेरा मोबाइल खो गया था। मैं पूरी तरह से निर्दोष हूं।

Advertisement
Share