Home Featured बगीचे में मिले युवक के शव की हुई शिनाख्त, बहनोई समेत तीन अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर।

बगीचे में मिले युवक के शव की हुई शिनाख्त, बहनोई समेत तीन अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर।

दरभंगा: जाले थाना क्षेत्र के जोगियारा गांव में 24 अप्रैल को ड्योढी पोखर के पास आम के बगीचे से मिले युवक के शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान सीतामढ़ी जिले के टाउन थाना क्षेत्र के नायटोल कौआही पोखर निवासी स्व. दिलीप मंडल के 20 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है।

Advertisement

पुलिस निरीक्षक सह जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि मृतक की मां सोनी देवी के आवेदन पर जाले थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें मृतक के बहनोई जोगियारा निवासी चंदन कुमार सहित दो-तीन अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है।

Advertisement

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक का बहनोई से पहले से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया। बीते गुरुवार सुबह 7.15 बजे जाले पुलिस ने गला रेतकर हत्या किए गए युवक का शव बरामद किया था।

Advertisement
Share