Home Featured बचपन के विद्यालय पहुंचे हाइकोर्ट के जज, पठन-पठान संबंधित ली जानकारी।
Featured - मुख्य - March 23, 2025

बचपन के विद्यालय पहुंचे हाइकोर्ट के जज, पठन-पठान संबंधित ली जानकारी।

दरभंगा:पटना हाई कोर्ट के जज सह दरभंगा ज्यूडिशियल कोर्ट के इंस्पेक्टिंग जज अंजनी कुमार शरण रविवार को लहेरियासराय पहुंचे। यहां उन्होंने आदर्श मध्य विद्यालय लहेरियासराय में कई कार्यक्रमों का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्हें पाग-चादर देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। किलकारी की बालिकाओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया।

Advertisement

बिहार दिवस 2025 के अवसर पर विद्यालय के खेल मैदान और चारदीवारी का जीर्णोद्धार किया गया। विद्यालय भवन को आकर्षक ढंग से रंग-रोगन कर सजाया गया। न्यायाधीश अंजनी कुमार शरण ने जल जीवन हरियाली का प्रतीक पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने टीचर लर्निंग मेथड का अवलोकन किया और कहा कि अब बच्चों को आधुनिक विधियों से पढ़ाया जा रहा है।

न्यायाधीश अंजनी कुमार शरण 1972-75 में इसी विद्यालय के विद्यार्थी रहे थे। उन्होंने अपने छात्र जीवन की यादें साझा कीं। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में अब पहले से बेहतर व्यवस्था है। शिक्षक मन से पढ़ाएं, भाषा कभी बाधा नहीं बनती। बच्चे मन लगाकर पढ़ेंगे तो ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे।

Advertisement

उन्होंने किलकारी के स्टॉल का निरीक्षण किया और शिक्षकों व अधिकारियों को बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस अवसर पर जिला सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी ने कहा कि टीएलएम बच्चों की शिक्षा के लिए काफी उपयोगी है। शिक्षक बेहतर शिक्षण कार्य करें और विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल बनाएं। मेहनत से सफलता जरूर मिलेगी।

Advertisement
Share