Home Featured बस की ठोकर से महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम।

बस की ठोकर से महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम।

दरभंगा: जिले के बहेड़ी एसएच-88 पर नौडेगा गांव के स्कूल के पास शुक्रवार को करीब 3 बजे बहेरा से बहेड़ी की तरफ जा रही बस ने सड़क किनारे खड़ी एक महिला को रौंद दिया। इसके बाद चालक वाहन लेकर बहेड़ी के तरफ भाग निकला इसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को उठाया और भाग रहे बस को खदेड़ कर रजवाड़ा के पास रुकवाया। जिसके बाद आरोपी चालक पकड़ा गया। महिला को इलाज के लिए सीएचसी बहेड़ी में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

मृतका की पहचान नौडेगा गांव निवासी मनोज पासवान की 32 वर्षिय पत्नी राधिका देवी के रूप में हुई है। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर मुख्य सड़क को बास- बल्ला लगाकर 2 घंटे तक जाम कर दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

Advertisement

बहेड़ी थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी के नेतृत्व में पुलिस बल पहुंची। स्थिति को गंभीर देखते हुए मौके पर बेनीपुर एसडीपीओ आशुतोष कुमार ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया। कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया। मृतका के 2 बेटे मयंक कुमार और निकिन कुमार व दो बेटी ऋचा कुमारी और रितिका कुमारी है।

Advertisement
Share