Home Featured बहादुरपुर अंचलाधिकारी की अनूठी पहल, शिविर लगाकर दर्जनो मामलों का किया निपटारा।
Featured - मुख्य - May 28, 2025

बहादुरपुर अंचलाधिकारी की अनूठी पहल, शिविर लगाकर दर्जनो मामलों का किया निपटारा।

दरभंगा: आमलोगों को यदि सबसे अधिक परेशानी किसी सरकारी कार्य मे झेलनी पड़ती है तो वह है राजस्व सम्बंधित कार्य। इसको लेकर लोग अंचल कार्यालय से लेकर।जिला मुख्यालय तक चक्कर लगाते रहते हैं। पर मानला जल्द खत्म नहीं होता।

Advertisement

आमजनों की इसी परेशानी को देखकर और विभागीय निर्देश पर बहादुरपुर के अंचल अधिकारी निश्चल प्रेम ने राजस्व संबंधी कार्यों को लेकर बुधवार को अंचल कार्यालय में शिविर लगाया। इस शिविर में दर्जनो मामलों का निपटारा किया गया।

Advertisement

दरअसल, जो लोग काफी दिनों से अंचल का चक्कर लगा रहे थे और उनका कार्य नहीं हो पा रहा था, वे शिविर लगने की जानकारी मिलते ही वे लोग अंचल कार्यालय की तरफ दौड़ पड़े। शिविर में पहुंचे लोगों का कार्य त्वरित स्तर पर निष्पादित किया गया।

Advertisement

अंचल अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों का कागजात सही पाया गया, उनका काम तत्क्षण कर दिया गया। जिन लोगों के कागजात में त्रुटि थी, उन्हें सही कागजात लाकर देने को कहा। उन्होंने कहा कि इसी तरह प्रत्येक बुधवार को शिविर लगाकर मामले का निष्पादन किया जाएगा।

शिविर में अंचलाधिकारी के साथ आरओ संजय कुमार हल्का कर्मचारी सुधीर सिंह एवं अंचल कर्मी मौजूद थे।

Share