
बहादुरपुर को तीन पुलों की सौगात, ग्रामीण कनेक्टिविटी होगी मजबूत।
दरभंगा: बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र के उघरा पंचायत अंतर्गत पनसिहा, पासवान टोला एवं दाईग सहनी टोला में कटसारी व कमला नदी पर बनने वाले तीन नये पुलों का शिलान्यास रविवार को किया गया।

बताया गया कि इन पुलों के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यवसाय से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी। बहादुरपुर के सर्वांगीण विकास की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस अवसर पर वक्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय झा और ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री अशोक चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में बहादुरपुर प्रखंड के उप-प्रमुख मनोज सिंह, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामनरेश भगत, पूर्व उप-प्रमुख सुमन सिंह, हनुमाननगर प्रखंड अध्यक्ष विपिन कुमार साह, जिला बीस सूत्री सदस्य विपुल राय, पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण महासेठ, पूर्व मुखिया सुदिष्ट चंद्र झा, जदयू नेत्री रेखा देवी, पूर्व प्रमुख विजयलक्ष्मी समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


