Home Featured बहादुरपुर में विकास की बयार: संजय झा और मदन सहनी ने किए 1.70 अरब की योजनाओं का शिलान्यास।

बहादुरपुर में विकास की बयार: संजय झा और मदन सहनी ने किए 1.70 अरब की योजनाओं का शिलान्यास।

देखिए वीडियो भी  

दरभंगा: जिले के बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र केलिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहा। राज्यसभा सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा लगभग 1 अरब 70 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली दर्जनों विकास योजनाओं की सौगात लेकर खुद शिलान्यास एवं उद्घाटन करने पहुंचे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के साथ स्थानीय विधायक सह समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी भी मौजूद रहे।

Advertisement

शिलान्यास कार्यक्रम बहादुरपुर के कुशोथर और उघरा गांव के विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया। मंत्री मदन साहनी ने संजय झा का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। मोटरसाइकिल और गाड़ियों के काफिले में झंडा-बैनर के साथ नीतीश कुमार, नरेंद्र मोदी, संजय झा और मदन साहनी जिंदाबाद के नारे लगते रहे।

Advertisement

उघरा में सामाजिक कार्यकर्ता शिवशंकर झा उर्फ राजा द्वारा आयोजित रूद्राभिषेक पूजा एवं बुलडोजर से पुष्पवर्षा विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

Advertisement

स्कूल परिसर में आयोजित जनसभा में दोनों नेताओं ने जनता को संबोधित किया और बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। लोगों को बताया गया कि जिन योजनाओं का शिलान्यास हुआ है, उनमें सड़क निर्माण, पुल-पुलिया, स्कूल भवन, सिंचाई और अन्य ग्रामीण आधारभूत ढांचे शामिल हैं।

Advertisement

जनसभा में हजारों की भीड़ मौजूद थी, खासकर महिलाएं भारी संख्या में आई थीं। कार्यक्रम के दौरान मिथिलांचल की परंपरा के अनुसार मंत्रियों का स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों ने नीतीश सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए ज़ोरदार तालियों से स्वागत किया।

Advertisement

मीडिया से बातचीत में संजय झा ने कहा कि सरकार का एकमात्र उद्देश्य बिहार के गांवों और गरीबों को मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने विपक्ष को चुनौती दी कि वे भी बताएं कि जब उन्हें मौका मिला तो उन्होंने क्या किया। वहीं मदन साहनी ने कहा कि यह केवल शुरुआत है, बहादुरपुर में जल्द ही और विकास कार्य होंगे जिससे स्थानीय जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

Share