Home Featured स्वर्ण व्यवसायी से लूट, अज्ञात पर एफआईआर; व्यापारियों में दहशत।

स्वर्ण व्यवसायी से लूट, अज्ञात पर एफआईआर; व्यापारियों में दहशत।

दरभंगा: बहेड़ा थाना क्षेत्र के आशापुर बहेड़ा बाजार के व्यस्त सड़क मार्ग पर रविवार शाम एक स्वर्ण व्यवसायी से लूट की घटना सामने आई है।

Advertisement

पीड़ित व्यवसायी बहेड़ा निवासी संजय सोनी ने घटना के संबंध में थाने में आवेदन देकर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।आवेदन में संजय सोनी ने बताया कि 4 जनवरी की शाम करीब 6:30 बजे वह अन्य दिनों की तरह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार चार लोगों ने ओवरटेक कर उन्हें रोका और हथियार से प्रहार किया।

आरोप है कि अपराधियों ने करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण तथा लगभग 1लाख रुपये नकद लूट लिए और फरार हो गए।थानाध्यक्ष हरिद्वार शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

घटना व्यस्त सड़क पर होने के कारण बाजार के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्र में लूट, ठगी और हत्या की घटनाओं में वृद्धि हो रही है और पुलिस-प्रशासन उदासीन बना रहता है।

व्यवसायिक संघ ने पुलिस-प्रशासन से लूट में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कांड के उद्भेदन की मांग की है। संघ ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।उधर, तरौनी-मुर्तुजापुर के एक युवक के विगत पांच दिनों से लापता रहने के बाद उसकी मौत से जुड़ा मामला भी चर्चा में है। इस पर थानाध्यक्ष ने कहा कि दोनों मामलों का अनुसंधान जारी है और शीघ्र उद्भेदन कर लिया जाएगा।

Share