Home Featured बागमती नदी में डूबने से महिला की मौत।

बागमती नदी में डूबने से महिला की मौत।

दरभंगा: गुरुवार को एक महिला की डूबकर मौत हो गई। मृतका मब्बी निवासी सत्तो शर्मा की पत्नी चंद्रकला देवी (52) है। चंद्रकला की लाश पानी में उपला रही थी। जिसपर कुछ लोगों की नजर पर पड़ी।मौके पर थोड़ ही देर में भीड़ जुट गई।

Advertisement

मब्बी थाने की पुलिस मौके पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से लाश को बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतका के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था, जबकि साड़ी पानी में बह गई थी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मामला मब्बी थाना क्षेत्र के मधपुर डेहुरी के पास बागमती नदी का है।

Advertisement

मृतका बेटे अर्जुन ने कहा कि मेरी मां नहाकर बैठी थी। वो मानसिक रूप से एक साल से बीमार है। वो गांव में घूमने के लिए निकल पड़ी। इस बीच हमलोगों ने उनकी तलाश की। आधे घंटे के बाद लोगों ने कहा कि नदी में एक महिला का शव उपला रहा है। वहां गए तो देखा कि मेरी मां की लाश है। मृतका के 3 बेटे और एक बेटी है।

Advertisement

पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए शहवाजपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो. सब्बानी ने कहा कि प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की हर संभव कोशिश की जाएगी।

Advertisement

मब्बी थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि पैर फिसलने से नदी में गिरने के कारण महिला की डूबकर मौत हुई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Share