Home Featured बारिश के पानी से भरे गड्ढे में मिला युवक का शव, जेब से मिली सुलेशन की बोतल।

बारिश के पानी से भरे गड्ढे में मिला युवक का शव, जेब से मिली सुलेशन की बोतल।

दरभंगा: बिरौल थाना क्षेत्र के बलरा गांव में पानी से भरे एक गड्ढे में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। उक्त गड्ढा जेसीबी से खोदा गया था, जिसमें हालिया बारिश के कारण पानी भर गया था। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है, हालांकि उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

Advertisement

घटना स्थल बिरौल थाना से मात्र आधा किलोमीटर की दूरी पर है। शव सबसे पहले खेत में काम कर रही महिलाओं की नजर में आया, जिन्होंने शोर मचाकर स्थानीय लोगों को जुटाया और तत्पश्चात पुलिस को सूचना दी गई।

Advertisement

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के शरीर पर सिर्फ काले रंग की हाफ पैंट थी। उसके पैंट की जेब से सुलेशन की बोतल बरामद हुई है, जिसका उपयोग अक्सर नशे के लिए किया जाता है।

Advertisement

थानाध्यक्ष ने बताया कि पहचान के लिए शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और क्षेत्र के अन्य थानों से भी संपर्क साधा गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Advertisement
Share