Home मुख्य बिजली का तार टूटने से बारिश के पानी में दौरा करेंट, नहा रहे तीन किशोरों की मौत।
मुख्य - July 31, 2016

बिजली का तार टूटने से बारिश के पानी में दौरा करेंट, नहा रहे तीन किशोरों की मौत।

IMG_20160731_175020_496

दरभंगा: जिले के कुशेश्वरस्थान के बिचौल गांव में गड्ढे में जमा पानी में कूद-कूद कर नहाने के दौरान ही 11 केवीए का तार टूटकर गिर गया। उस दौरान तार में करंट प्रवाहित हो रहा था जिससे तीनों किशोरों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। हादसे के शिकार तीनों बच्चे एक ही टोले के निवासी हैं। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का वातावरण है।

घटना के बारे में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि जैसे ही सूचना मिली, पूरे इलाके की बिजली काट दी गई। इस हादसे में दिवंगत बच्चों की पहचान सहोरवा घाट गांव के उपेन्द्र यादव के 15 साल के पुत्र लाल गुलाब यादव, जयनारायण यादव के 17 वर्षीय पुत्र सुजीत यादव व राजकुमार यादव के 15 वर्षीय पुत्र बेनीगोपाल यादव के रूप में हुई है।

Share

Leave a Reply