
Home Featured बिजली बकाया पर सख्ती: 5 हजार से अधिक बिल न जमा करने वालों पर कार्रवाई, ट्रांसफार्मर मीटरिंग से चोरी पर लगाम।
बिजली बकाया पर सख्ती: 5 हजार से अधिक बिल न जमा करने वालों पर कार्रवाई, ट्रांसफार्मर मीटरिंग से चोरी पर लगाम।
दरभंगा: बिजली विभाग ने राजस्व वसूली के लिए कमर कस ली है। 5 हजार रुपये से अधिक बकाया बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं को तत्काल भुगतान का सख्त निर्देश जारी किया गया है।
बिजली चोरी रोकने को ट्रांसफार्मरों पर मीटर लगाने का आदेश दिया गया।दरभंगा-मधुबनी अंचल में अब तक 11,872 ट्रांसफार्मरों पर मीटर लग चुके हैं- दरभंगा में 5,964 व मधुबनी में 5,913। शेष पर शीघ्र मीटर लगाने के निर्देश हैं, ताकि चोरी पकड़ी जा सके। गुरुवार को विद्युत कार्यालय में बकाया वसूली पर बैठक हुई।विद्युत अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने बताया कि उपभोक्ता सुविधा के लिए सोमवार व शुक्रवार को कार्यालय में साप्ताहिक शिविर लगेंगे। यहां बिल संबंधी समस्याओं का समाधान होगा।

