
बिहार बंद के आह्वान पर महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।
दरभंगा: बिहार बंद के आह्वान महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिले के सड़क और रेल मार्ग जाम किए गए। सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक जगह-जगह प्रदर्शन हुआ।

दरभंगा रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के नेशनल को-ऑर्डिनेटर डॉ. जमाल हसन, मुन्ना खान के नेतृत्व में बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस के आगे पटरी पर लेटकर विरोध दर्ज कराया गया, लेकिन ट्रेन को समय से खुलवाया गया। इसके बाद पानी टंकी और पंसारी पेट्रोल पंप के पास मुख्य सड़क को जाम किया गया।

दरभंगा स्टेशन पर जयनगर से पटना जाने वाली नमो भारत ट्रेन को रोका गया। बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन के आगे खड़े होकर नारेबाजी की गई। रेलवे पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को स्टेशन परिसर से हटाया। ट्रेन समय पर नई दिल्ली के लिए रवाना हुई।

सिमरी चौक पर केवटी के पूर्व विधायक डॉ. फराज फातमी और जाले के पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा के नेतृत्व में जाम लगाया गया। दोनों नेताओं ने गिरफ्तारी हुई। आनंदपुर चौक पर जाम के दौरान चार एंबुलेंस को रास्ता दिया गया।

कमतौल भरवारा मुख्य मार्ग पर कुम्हरौली चौक को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बांस-बल्ला लगाकर जाम किया गया। यहां भाकपा माले के जाले प्रखंड सचिव ललन कुमार पासवान, मो. गौस अहमद, मो. प्रवेज अहमद, सरफराज अंसारी, राम लाल पासवान, सत्रुधन पासवान, एजाज अहमद, बीरेंद्र पासवान, शिवचंद्र पासवान, अमरेश कुमार, राम उदगार राम, मालती देवी, सागरी देवी, फरहान अहमद, समसे आलम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

