
बिहार में दिया जाएगा 50 लाख युवकों को नौकरी : विधायक।
दरभंगा: प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार दरभंगा जिला युवा जदयू द्वारा उन्नति के 20 साल हर घर युवा संवाद कार्यक्रम बहादुरपुर विधानसभा के हनुमान नगर प्रखंड के बिशनपुर में प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार राय एवं बेनीपुर विधानसभा अंतर्गत बहेड़ी प्रखंड के इनाई गांव में बहेरी प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार के अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बहेड़ी प्रखण्ड के कार्यक्रम में युवाओं के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों और योजनाओं की चर्चा करते हुए बेनीपुर के विधायक डॉ. विनय कुमार चौधरी ने कहा कि सात निश्चय-2 के तहत 10 लाख नौकरी एवं 10 लाख रोजगार देना तय किया गया था। अब सरकार 10 लाख की जगह 12 लाख नौकरी एवं 10 लाख रोजगार की जगह 38 लाख रोजगार देने जा रही है। यानी कुल मिलाकर 50 लाख युवाओं को नौकरी एवं रोजगार दे दिया जाएगा।

युवाओं के लिए राज्य में खेलों के विकास की चर्चा करते हुए डॉ. चौधरी ने कहा कि वर्ष 2024 में राज्य में नए खेल विभाग का गठन किया गया। खेलों को बढ़ावा देने के लिए पटना में पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स, राजगीर में खेल अकादमी एवं खेल विश्वविद्यालय तथा सभी पंचायत में खेल मैदान का निर्माण कराया जा रहा है। उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के तहत 367 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी गई है। साथ ही प्रो० विनय चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार अपने बजट का करीब 22 प्रतिशत शिक्षा पर खर्च कर रही है। यह कदम युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने और उनके लिए नए अवसरों के द्वार खोलने वाला है।

युवा जदयू के प्रमंडल प्रभारी टिंकू पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सरकार ने राज्य में शिक्षा, खेल और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। वर्ष 2005 में राज्य का शिक्षा बजट 4,366 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 76, 954 करोड रुपए हो गया है। उन्होंने कहा कि बिहार स्टुडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को चार लाख रुपये तक का लोन सिर्फ चार प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध है।

युवा जदयू जिलाध्यक्ष राम शंकर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश नेतृत्व के द्वारा निर्देशित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा उन्नति के बीस साल युवा संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ आज दिनांक 28 अगस्त को बहादुरपुर एवं बेनीपुर विधानसभा के एक-एक प्रखंडों से शुरू की गई। मौके पर युवा जदयू के जिला समन्वयक शिवचंद्र झा, युवा जदयू नगर अध्यक्ष नुरूल्लाह हक, बेनीपुर प्रमुख चौधरी मुकुंद राय, शशिकांत साह, शिवनंदन कुमार, सुभाष पासवान, संतोष मंडल, मुनील सिंह, अमित झा, संजीव कुमार, आशुतोष झा, छोटू मंडल, अमिताभ कुमार, समदर्शी कमती, दयानंद ठाकुर, विमलेश शर्मा, निखिल राय, दीपक ठाकुर, टुनटुन सहनी, बृजेश कुमार चौधरी शहबबुदीन, रोहित, मुन्ना, जितेंद्र, कमलेश राघवेंद्र प्रसाद, मनोज सिंह आदि मौजूद थे।

