Home Featured बुल्डोजर कार्रवाई के विरोध में सदर प्रखंड मुख्यालय पर माले-खेग्रामस का धरना, ज्ञापन सौंपा।
Featured - मुख्य - January 5, 2026

बुल्डोजर कार्रवाई के विरोध में सदर प्रखंड मुख्यालय पर माले-खेग्रामस का धरना, ज्ञापन सौंपा।

दरभंगा: भाकपा (माले) और खेग्रामस के राज्यव्यापी आह्वान पर सोमवार 5 जनवरी को दरभंगा सदर प्रखंड मुख्यालय परिसर में ग्रामीण गरीबों और भूमिहीनों ने बुल्डोजर कार्रवाई के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान “बुल्डोजर नहीं पर्चा दो, रोजी-रोटी की सुरक्षा दो” और “बुल्डोजर राज के खिलाफ जन प्रतिरोध तेज करो” जैसे नारे लगाए गए।

Advertisement

धरना की अध्यक्षता भाकपा (माले) एरिया कमेटी सदस्य सह खेग्रामस प्रखंड अध्यक्ष डोमू राम ने की, जबकि संचालन राजदीप राम ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) एरिया कमेटी सचिव अशोक पासवान ने आरोप लगाया कि मौजूदा व्यवस्था में दलितों, गरीबों और भूमिहीनों के खिलाफ बुल्डोजर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ संगठित जन प्रतिरोध की जरूरत है।

Advertisement

भाकपा (माले) जिला कमेटी सदस्य सह पंचायत समिति सदस्य पप्पू कुमार पासवान ने प्रखंड मुख्यालय में दलाली, आवास योजना में गड़बड़ी तथा जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के आरोप लगाते हुए एक सप्ताह का अल्टीमेटम देने की बात कही।

Advertisement

वहीं, इंसाफ मंच के जिला सचिव मकसूद खां उर्फ पप्पू खां ने कथित कमीशनखोरी के खिलाफ आंदोलन तेज करने की बात कही। सभा में अन्य वक्ताओं ने भी अपनी बातें रखीं।कार्यक्रम के अंत में सदर अंचलाधिकारी (सीओ) रणधीर कुमार धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों का मांगपत्र/ज्ञापन प्राप्त किया।

Share