Home Featured बेनीपु प्रखंड परिसर में वृक्षारोपण, 51 संस्थानों में लगाए गए 9040 पौधे।
Featured - मुख्य - September 22, 2025

बेनीपु प्रखंड परिसर में वृक्षारोपण, 51 संस्थानों में लगाए गए 9040 पौधे।

दरभंगा:  मिथिला वन प्रखंड द्वारा सेवा पर्व अभियान 2025 के तहत बेनीपुर प्रखंड परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बेनीपुर के विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने पौधा लगाया।अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहा है, जिसके दौरान लोगों से अपने माता-पिता एवं पूर्वजों की स्मृति में अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की गई।

Advertisement

कार्यक्रम में स्थानीय प्रमुख और प्रखंड विकास पदाधिकारी, बेनीपुर सहित जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रही, साथ ही रोपित पौधों की नियमित सुरक्षा और देखभाल पर जोर दिया गया।अभियान के हिस्से के रूप में लहेरियासराय स्थित लिटिल स्टार इंग्लिश स्कूल में चित्रकला, निबंध, भाषण और दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन कर अभियान को उत्सव की तरह मनाया गया।वन विभाग ने “सेवा पर्व अभियान” और “एक पेड़ माँ के नाम” पहल से जुड़कर अधिक से अधिक पौधारोपण करने का अनुरोध किया।अभी तक 22 सितंबर 2025 तक जिले के 51 स्कूलों/संस्थानों के परिसरों में कुल 9040 पौधे विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी से लगाए जा चुके हैं।

Advertisement

Share